
एजेंसी : पाकिस्तान में 16वीं नेशनल असेंबली के सदस्यों के चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। जो अगले वर्ष फरवरी, 2024 को आम चुनाव होने की तिथि तय किया गया है। पाकिस्तान के आगामी नेशनल असेंबली के सदस्यों के चुनाव में खास बात यह है कि पहली बार किसी हिंदू महिला ने चुनाव लडने का मन बनाया है। जिसका नाम सवीरा प्रकाश है। जो खैबर पख्तूनख्वा की एक सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। लोगों को 8 फरवरी, 2024 को आम चुनाव में काफी नजर है। उक्त महिला उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र आधिकारिक तौर पर दाखिल कर सभी को चौंका दिया है।