
पटना : बिहार जेडीयू के सीएम नीतीश कुमार के राजनितिक क्षेत्र के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। फिलहाल बिहार से तैरकर जो राजनितिक खबर सामने आई है उसमें जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की बात सामने आई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के नजदीकी से खबर आया है कि अध्यक्ष ललन सिंह अपना इस्तीफा सीएम नीतीश कुमार को भेज दिया है। हालांकि जदयू की ओर से अभी तक किसी भी पार्टी के बड़े नेता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के पार्टी से इस्तीफा दिए जाने की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल बिहार जदयू के वरीय नेताओं का कहना है कि ललन सिंह अपने अध्यक्ष पद पर बने हुए है। उन्होंने अभी तक अपना इस्तीफा नहीं दिया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यसमिति और परिषद की बैठक 29 दिसंबर को दिल्ली में होनी है । जो उस बैठक में ललन सिंह के इस्तीफे की बात पर फैसला लिया जाएगा ।