
रायपुर : छत्तीसगढ़ से एक दुःख भरी समाचार आया है। दुखद समाचार यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 89 वर्षीय नंद कुमार बघेल पिछले 3 महीने से बीमार थे। जिसका ईलाज राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में चल रहा था। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के दिल्ली से वापस रायपुर आएंगे। इसके बाद नंद कुमार बघेल के पार्थिव शरीर को शांतिनगर पाटन सदन मे रखा जाएगा। जहां लोगों के अंतिम दर्शन के बाद उसका दाह संस्कार किया जायगा।