
एजेंसी : ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था मंदी के दौर से गुजर रही है। साथ ही ब्रिटेन में महंगाई भी चरम सीमा पर पहुंचा हुआ है। जिसका जीता जागता उदाहरण ब्रिटेन के फल और सब्जियों की दुकानों में देखने एवं सुनने को मिल रहा है। जैसा कि जानकारी सामने आई है उसमें कहा गया है कि ब्रिटेन में फल और सब्जियों की कमी को देखते हुए सुपरमार्केट में इन चीज़ों की खरीदारी में लिमिट तय कर दी है। फल और सब्जियों की खरीदारी में पैसे देने के बावजूद आप आलू, टमाटर जैसी चीजों को ज्यादा मात्रा में नहीं खरीद सकते हैं। जिसको लेकर ब्रिटेन के सबसे बड़े सुपरमार्केट में तय किया गया है कि एक आदमी 2 से ज्यादा आलू या टमाटर नहीं खरीद सकते हैं।