रूस में सत्ता परिवर्तन की कोई योजना नहीं : विदेश मंत्री

0
fastlive news

एजेंसी :  रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पोलैंड पहुंचे। जहां उन्होंने रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के प्रति अपनी प्रतिक्रिया में उसे एक कसाई की संज्ञा से सबोधित किया था। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने पुतिन को लेकर कहा था कि पुतिन अब सत्ता में नहीं रह सकता है। इस बात को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री ने अपनी ओर से सफाई देते हुए कहा कि बाइडेन की ऐसी कोई योजना वाली बात नहीं है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि रूस में सत्ता परिवर्तन की कोई योजना नहीं है। मालूम रहे आज से पिछले करीब एक माह से रूस और यूक्रेन के बीच चली आ रही युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। रूसी सेना भी यूक्रेन के कई महानगरों में तावड़तोड़ बमबारी और मिसाइले दागकर यूक्रेनी सैनिकों को हराने की कोशिश कर रहे है। वहीं कहा यह भी जा रहा है कि रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव में कब्जा करने के लिए बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहे है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news