बाघमारा कॉलेज में भौतिक विज्ञान पर सेमिनार आयोजित

0
fastlive news

बाघमारा :  बाघमारा कॉलेज बाघमारा में शनिवार को भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि के रूप में आईआईटी आइएसएम धनाबद के एसोसिएट प्रो डॉ उमाकांत त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ सुधाकर साहू ने किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने संबोधित करते हुए नेक की तैयारियों के लिए समुचित कदम उठाने एवं भौतिक विज्ञान की उपयोगीता के बारे में जानकारी दी। सेमिनार में विशेष कर कोविड 19 कोरोना वायरस (सार्स कोव-2) की आकर, आरएनए एवं डीएनए आदि के बारे में बताते हुए कोरोना वायरस मानव शरीर मे प्रवेश कर कैसे श्वसन तंत्र व फेफड़ो एवं अन्य अंगों को प्रभावित करता है, इसकी जानकारी दी। साथ ही कोरोना वायरस से बचाव के तरीके, कोरोना पीड़ित व्यक्ति को क्या क्या सावधनी बरतनी चाहिए, मानव शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की बढ़ोतरी कैसे हो, रोग प्रतिरोधक कोरोना वायरस से कैसे बचाव करता है। इन सारी महत्वपूर्ण बातों की जानकारी सेमिनार में दी गई। इसके अलावा कोरोना से बचाव में मेडिसिन एवं भारतीय खाद्य पदार्थ का क्या महत्व है इसकी जानकारी दी। सेमिनार के दौरान सभी मुख्य अतिथियों को पौधा, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्राचार्य डॉ रंजन कुमार, प्रो राजीव पांडेय, प्रो एके विश्वकर्मा, डॉ पीएन पांडेय, प्रो आरएसपी सिंह, प्रो बीबी सिंह, प्रो टीपी पांडेय, दानदाता चितरंजन पांडेय, सुजीत पाठक, सुखसागर महतो, खुद मंडल, शरद महतो, बीएन पांडेय, अरुण सिंह, रामसूचित सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news