
एजेंसी : दक्षिण अमेरिकी देश चिली के जंगल में लगी आग से पूरा जानजीव अस्त व्यस्त हैं। वहां आग ने ऐसी तबाही मचाई है कि करीब 112 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। इस आगलगी की घटना से सैंकड़ों लोगों के लापता होने की खबर सामने आई है। इस घटना को लेकर राष्ट्रपति ने अपना बयान जारी कर कहा है कि इस समय देश बहुत बड़ी त्रासदी का सामना कर रहा है। इस त्रासदी को लेकर चिली में अग्नि पीड़ितों के सम्मान में वहां की सरकार ने दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। घटना को लेकर राष्ट्रपति ने कहा कि इस त्रासदी से मरने वालों की संखया में वृद्धि हो सकती है ।