
भोपाल : मध्य प्रदेश के हरदा जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। दिल दहलाने वाली खबर यह है कि जिले की एक फटाका फैक्ट्री में लगातार भयानक विस्फोट हुआ है। जिसमें इस विस्फोट में 50 घरों के जलने और 25 से अधिक लोगों के झुलस जाने की सूचना आई है। हालांकि इस घटना में कितने लोगों की मौत हुई है इसका कोई अधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आई है। पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग की लपटे इतनी ऊंची उठी कि लोगों का शरीर सिहर उठा । घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को मिलते ही पुलिस हरकत में आई और रेस्क्यू के लिए सक्रिय हुई। इसी बीच प्रशासनिक स्तर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। जो एसडीआरएफ की टीम वहां पहुंची और फैक्ट्री में झुलसे लोगों को निकाल कर अस्पताल पहुंचने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई । बताया जाता है कि इस अवैध फैक्ट्री में पटाखा बनाने का काम पिछले काफी दिनों से चल रहा था जो अचानक विस्फोट हुआ है इस विस्फोट के होने का पता प्रशासन द्वारा लगाया जा रहा है। पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है।