
बाघमारा : स्वामी विवेकानंद की जयंती सरस्वती शिशु विधा मंदिर बाघमारा में युवा दिवस के रूप में मनायी गई, इस अवसर पर विधालय के भैया-बहनों ने अपने-अपने विचार रखते हुए युगपुरूष स्वामी जी के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने की बातें कही, मुख्य वक्ता आचार्य चंद्रमा प्रसाद ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति को विश्व के धरातल पर उजागर करने वाले स्वामी जी को युगद्रषटा से संबोधित किया, विधालय के उपप्राचार्य समरेन्द्र साहू ने कहा कि भारत समस्त सत्य, दर्शन, एंव तत्वज्ञान की जननी है, जिसका सुंदरतम रूप स्वामी जी के विचारों से प्रतीत होता है, प्राचार्य राजाराम शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मानवता की आध्यात्मिक आधारशिला को सशक्त बनाने में स्वामी जी का सक्रिय योगदान रहा, इस अवसर पर विधालय प्रबंध समिति के सचिव राजेन्द्र प्रसाद ने विधालय के भैया-बहनों से स्वामी जी के विचारों को अपने आचरण में समाहित करने की आवशयकता पर बल दिया, जबकि नवल जी, नरेश जी, नरेन्द्र जी, पुरूषोतम राय आदि ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि स्वामी जी के विचारों से युवा प्रेरणा लें, ताकि भारत विश्वगुरू के पटल पर स्थापित हो सकें।