
धनबाद : गुरु नानक जयंती के पूर्व संध्या पर झरिया नागरिक संघ के द्वारा लस्सी वितरण का कार्यक्रम आयोजन किया गया । सर्वप्रथम पांच प्यार की भगवान दास केसरी, प्रशांत श्रीवास्तव, राजू वर्मा, राजेश अग्रवाल ,जितेंद्र शर्मा ने माला पहनाकर कर स्वागत किया। स्वागत के बाद झरिया नागरिक संघ के सदस्यों ने शोभा यात्रा में चल रहे श्रद्धाल को लस्सी वितरण किया। कार्यक्रम सफल बनाने में राजेश अग्रवाल, सोमेन दत्ता , जितेंद्र शर्मा, संतोष गुप्ता, ब्रह्मदेव शर्मा, आनंद केसरी, आर्यन सैनी, अनूप साहू ,विमल साहू, विशाल वर्मा ,राकेश कुमार, म्रीनामय दत्ता, जगन्नाथ मोदक ,कमल किशोर सुमन आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा।