काबुल में फिर बड़ा धमाका, 3 आतंकी और 1 जवान की मौत 10 घायल

0
fastlive news

काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक बार फिर बड़ा धमाका हुआ है, इस बार धमाका एक सैन्य अकादमी में हुआ है, जानकारी के मुताबिक, मार्शल फहीम सैन्य विश्वविद्यालय में सोमवार सुबह करीब 5 बजे हमला शुरू हुआ, उस समय शिविर के अंदर मौजूद लोगों ने गोलीबारी और विस्फोटों की आवाज सुनी।सेना के एक सूत्र के मुताबिक, फिलहाल इस हमले में शामिल तीन आतंकियों को मार दिया गया है जबकि, एक आतं‍की को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन हमलावरों में एक आतंकी अभी बचा है जो लगातार फायरिंग कर रहा है, वहीं अफगान सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है, हमले में अफगानी आर्मी का एक जवान भी मारा गया है और 10 लोग घायल हुए हैं, आपको बता दें कि काबुल में बीते शनिवार को हुए घातक हमले में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, इस्लामिक स्टेट और तालिबान ने हाल ही में देश में कई हमले किए हैं, इससे पहले भी काबुल के एक होटल पर हमला हो चुका है, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी|(एज

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news