बाघमारा बीडीओ से झींझी पहाड़ी पंचायत में हुए लाखों के घोटालों के दोषियों पर कार्रवाई की मांग

0
fastlive news

बाघमारा जोन : बाघमारा उपमुखिया संघ ने बाघमारा के प्रखंड विकास पदाधिकारी रिंकू कुमारी से मुलाकात कर झींझी पहाड़ी पंचायत में हुए लाखों के घोटालों के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है, झींझी पहाड़ी पंचायत के उपमुखिया अमलेश सिंह ने पुनः लिखित शिकायत कर पूरे मामलों के बारे में जानकारी बीडीओ को दी और अमलेश ने बीडीओ से कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि पैसा मार्च 2017 में ही निकाल ली गई थी बाऊजुद नवम्बर तक कार्य धरातल पर नहीं हुआ तो फिर किस आधार पर दोषियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष निरंजन गुप्ता, जिलाध्यक्ष निर्दोष चौरसिया,प्रखंड अध्यक्ष श्रीनाथ गोप,अशोक रवानी, अली हुसैन,राजकुमार, राधेश्याम महतो,वसीम अंसारी,मुन्नाभाई आदि उपस्थित थे|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news