
ताइवान (एज.) : ताइवान में मंगलवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6. 4 मापी गई। भूकंप के इस तेज झटकों से कई इमारतें गिर गईं है तो कुछ झुक गईं हैं, वहीं चार लोगों की मौत और 145 लोग अभी भी गायब हैं जबकि 225 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।रिपोर्ट्स की माने तो वहां कई होटलों को भी नुकसान पहुंचा है, एक होटल की इमारत के ढहने से मलबे में 30 लोग फंस गए हैं, स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया है, ये भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 11 बजकर 50 मिनट पर आया, सोशल मीडिया पर आ रही तस्वीरों में सड़कों और ऊंची इमारतों में काफी नुकसान दिखाया जा रहा है,अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र ताइवान का हुआलिन काउंटी था, जिसकी वजह से कई इमारतें ढह गईं, मार्शल होटल के ग्राउंड फ्लोर पर कई लोग दब गए हैं, राहत और बचाव कार्य में स्थानीय लोग भी जुटे हुए हैं, स्थानीय मीडिया के मुताबिक, एक होटल की इमारत झुक गई है, पुल को भी काफी नुकसान पहुंचा है, बताया जा रहा है तीन दिन के अन्दर ये दूसरा भूकंप का झटका था जो काफी तीव्र था, रविवार को यहां पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था, ताइवान दो टेक्टॉकनिक प्लेईटों के जंक्शलन पर स्थित है, इसके चलते यहां भूकंप आते रहते हैं वहीँ राहत और बचाव के लिए सेना भी मदद के लिए पहुँच चुकी है, भूकंप के डर से लोग पार्कों में रह रहे हैं।(एज.)