
बाघमारा जोन : धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाईन बंदी के विरोध में एवं कई मुद्दों व मांगों को लेकर कतरास क्रमिक विकास मंच द्वारा शुक्रवार को लोकतंत्र बचाओ रथयात्रा बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में निकला गया, रथयात्रा का अगुवाई कर रहे नीतेश ठक्कर ने रथ के साथ कतरास, बाघमारा, डुमरा, हरिना आदि क्षेत्र का भ्रमण किया, रथ में सवार नीतेश ठक्कर माइक लेकर बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के जनता को संबोधन करते हुए कहा की धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाईन बंदी, बेरोजगारी, आदि स्थानीय विधायक ढुलू महतो एवं सांसद रविन्द्र पाण्डेय की देन है, सत्ता में रहते हुए इन्होने धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाईन बंदी होने दिया जबकि केंद्र और राज्य में इनकी सरकार है, क्षेत्र में बेरोजगारी, गुंडागर्दी, युवाओं का पलायन इनके कार्यकाल में काफी बढ़ा है, ये बाघमारा क्षेत्र व यहा की जनता को गुमराह कर बर्बाद कर देंगें, इसलिए जनता अब जाग व समझ जाये और आने वाले दिनों में अपनी समझदारी से खुदका एवं समाज का विकास को ध्यान रख कर जनप्रतिनिधि चुने.
बाघमारा में विधायक समर्थक व टाइगर फोर्स के सदस्यों से नीतेश ठक्कर की भिडंत
लोकतंत्र बचाओ रथ जैसे ही बाघमारा बाजार पहुची, नीतेश ठक्कर रथ में सवार हो कर जनता को संबोधन कर रहे थे, इसी दौरान नीतेश का बाघमारा विधायक समर्थक शम्मी शर्मा व टाइगर फोर्स के सदस्यों से आमना-सामना हो गया, विधायक समर्थक व टाइगर फोर्स के सदस्यों का कहना था की नितेश पूर्व विधायक ओपी लाल का ख़ास समर्थक है, नीतेश बाघमारा विधायक ढूलू महतो के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहा है, इसी बात को लेकर नीतेश और शम्मी में तूतू-मेमे हो गई, सड़क भी कुछ देर के लिए जाम हो गई, मामला गंभीर होता देखे बाघमारा पुलिस भी मौके पर पहुचं गई, अन्यथा मामला हद से ज्यादा बिगड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता था, मौके पर पहुची बाघमारा पुलिस ने किसी तरह ममला शांत कराया और रथ को सुरक्षा देते हुए बाघमारा बाजार से निकला|