
बाघमारा : डुमरा निवासी रामजी साव ने झारखंड सूचना आयोग रांची के मुख्य सूचना आयुक्त को एक पत्र लिखकर बाघमारा थाना प्रभारी श्रीकांत ओझा एंव सअनि कमलेश कुमार के खिलाफ आनलाईन शिकायत के आलोक में उचित कारवाई नहीं करने को लेकर कानूनी कारवाई करने की मांग की है, मुख्य सूचना आयुक्त को लिखे पत्र में श्री साव ने कहा है कि उन्होंने ठाकुर महतो एंव सुभाष महतो के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में 23 अगस्त 2018 को आनलाईन शिकायत की थी, परंतु 27 दिन बीत जाने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया, प्राथमिकी की जानकारी के लिए सूचना अधिकार के तहत जानकारी प्राप्त करने के लिए संपर्क किया तो थाना प्रभारी एंव सअनि ने उनको गलत एंव भ्रामक जवाब दिया, यही नहीं बल्कि बाघमारा थाना में मैं एंव मेरे पुत्र महेश कुमार के खिलाफ धारा 107 का झूठा केस कर दिया, इस संदर्भ में बाघमारा थाना प्रभारी से उनका पक्ष जानने के लिएउनके मोबाईल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु कॉल नहीं लग पाया।