
बाघमारा : विश्व लायंस सर्विस सप्ताह के चौथे दिन में राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस के पावन अवसर पर देव क्लिनिक बड़ा पांडेडीह (बाघमारा) में लायंस क्लब बाघमारा सेंटेंनियल के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 83 लोगों ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के एम.डी.डॉ.यू. महंती ने बताया कि यह अतुलनीय कैम्प रहा। जहाँ 90 नये रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान किया। ब्लड कैम्प का उद्धघाटन मननीय विधायक श्री ढुलु महतो के धर्म पत्नी श्रीमती सावित्री देवी,प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया,अध्यक्ष लायन नागेंद्र साव,लायन इंद्रदेव सिंह,गोपाल सिंह बीस सुत्री सदस्य गीता देवी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में देव क्लिनिक,शौर्य फिटनेस जिम,रविन्द्र मल्टी जिम,विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल,संघर्ष विकाश क्लब,स्टूडेंट्स युथ क्लब,तेली युवा चौमुखी विकाश समिति,माहुरी समाज का सराहनीय योगदान रहा। मौके पर मदन मोहन, सुनील कुमार सिंह,सागर कुमार गुप्ता, मदन मोहन महतो, सुबोध कुमार, सुशील कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार राय, राजीव रंजन सिंह,सौरव कुमार, सुजीत सुमन,संशिकान्त शरण, बबलु मिश्रा, संजय कुमार पाण्डेय,संजय साव,मनोज कुमार महतो,कृष्णा सिंह,मिथुन साव,मदन रवानी,देवानंद साव,गौतम रजवार,गौतम गुप्ता, राजेश गुप्ता,रवि भारती, सुरज कुमार उपस्थित थे।