चीन में कोरोना के 22 नए मामले आए सामने: चीनी स्वास्थ्य विभाग

0
fastlive news

एजेंसी:  अब चीन में कोरोना के नए संक्रमितों के मामले सामने आ रहे है। चीनी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार चीन में कोरोना संक्रमण के 22 नए मामले सामने आए है वहीं इनमें से 16 संक्रमण के मामले ऐसे है जो घरेलू है। कारोना के संदर्भ में चीनी स्वास्थ्य विभाग के बातों में विश्वास करे तो चीन में घरेलू संक्रमण के सभी मामले झिजियांग के उइगर स्वायत क्षेत्र में सामने आए है। वहीं देश के बाहर से आए कोरोना मामलों की कुल संख्या 2,004 तक हो गई है। चीन में अबतक के कोरोना संक्रमण के मामले पर गौर करे तो कुल 83,622 मामले कोरोना के हुए है। इनमें से 4,634 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news