
नई दिल्ली: भारत की सबसे अमीर महिला रोशनी नाडर मल्होत्रा एचसीएल टेक्नाॅलोजी की प्रमुख बनी हैं। इस तरह देश के वह एक लिस्टेड भारतीय आईटी कंपनी का नेतृत्व करने वाली सबसे धनी एवं पहली महिला बन गई है। नडार मल्होत्रा को वर्ष 2013 में एचसीएल टेक्नोलाॅजी के बोर्ड में शामिल किया गया था। रोशनी ने एचसीएल टेक्नोलाॅजी की चेयरपर्सन का पदभार भी संभाल लिया है। नडार के शैक्षणिक स्थिति पर गौर किया जाए तो उन्होंने Northwestern Unicersity, Evanston, Minois से कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढाई पूरी की। इसके बाद उन्हांेंने Kellogg School of Mnagement से एमबीए की डिग्री भी हासिल की। जो रोशनी नडार को आज भारत की एचसीएल टेक्नोलाॅजी की प्रमुख बनने के साथ साथ देश की धनी महिला बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।