दूरसंचार विभाग ने घर से काम करने की अवधि को 31 दिसंबर तक बढ़ाई

0
fastlive news

नई दिल्ली:  कोविड – 19 के कारण लोगों में व्याप्त चिंता को देखते हुए दूर संचार विभाग ने आईटी, बीपीओ सेक्टर और अन्य सेवा प्रदाता कंपनियों के कर्मचारियों के लिए नियम एवं शर्त में थोड़ी छूट दी है। इसके पूर्व घरो से काम करने के लिए कंपनी ने 31 जुलाई तक की अवधि निर्धारित की थी। जो अब दूरसंचार विभाग ने इस छूट के तहत अब वैसे कर्मचरियों के लिए 31 दिसंबर तक वर्क फ्राॅम होम की समयावधि बढ़ाई है। आईटी कंपनियों में करीब 90 प्रतिशत कर्मचारी अभी भी अपने घरों से ही काम कर रहे है। वैसे घर से काम करने का पूर्व की समयावधि 31 जुलाई तक ही थी। समयावधि की बढ़ौत्तरी को लेकर दूर संचार विभाग ने इसके आदेश जारी किए है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news