
नई दिल्ली: Infinix ने 48MP ड्यूल सेल्फी कैमरे के साथ स्मार्टफोन को लाॅन्च किया है। इस स्मार्टफोन Infinix Zero 8 को इंडोनेशिया में लाॅन्च किया है। लेकिन कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को अन्य देशों में लाॅन्च करने को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है। जिससे अन्य देशों के लोग अभी तक असंमजस की स्थिति में है। इस 48MP वाले ड्यूल सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन की कीमत 19000 तक रखी गई है। इस फोन में 8जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। बताया जाता है कि इस स्मार्टफोन में ब्लैक औ व्हाइट दो कलर वेरिएंट उपलब्ध होगा।
