
नई दिल्ली: Redmi ने भारत में एक सस्ता स्मार्टफोन लाॅन्च किया है। जिसका नाम Redmi 9A रखा है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की बैटरी को लेकर दो दिनों के बैकअप का दावा करते हुए इस स्मार्टफोन में कई तरह की खासियत होने का दावा किया है। कंपनी ने स्मार्टफोन के रैम और स्टोरेज की विशेषता को बताते हुए कहा है कि इस स्मार्टफोन के 2जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज बेरियंट वाले की कीमत 6,799 और 3जीबी वेरियंट वाले स्मार्टफोन की कीमत 7,499 रूपये रखी है। कंपनी की माने तो इस Redmi 9A स्मार्टफोन में 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। जिसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। वहंी कंपनी ने कहा है कि इस स्मार्टफोन में 10 वाॅट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
