
कतरास : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अजबलाल शर्मा के निधन पर यूनियन पदाधिकारियों ने सिजुआ स्टेडियम में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के महामंत्री एके झा, पुर्व मंत्री, पूर्व विधायक ओपी लाल, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के उपाध्यक्ष रामप्रित यादव, संतोष महतो, मिथिलेश सिंह, शकील अहमद, रवि चौबे, रणधीर ठाकुर, रामचंद्र पासवान, वैभव सिंहा, उमेश कुमार पांडे, इंदल यादव, लगनदेव यादव, लक्ष्मण सिंह, भोला राम, जितेंद्र सिंह, बिनोद विश्वकर्मा, शहजाद हुसैन, केबी सिंह, प्रदीप राय, मनीष राय, चांद खान इत्यादि ने भी दिवंगत आत्मा के प्रति शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।