
नई दिल्ली: तबलीगी जमात के विवादित आयोजन के कारण मार्च महीने में दिल्ली में सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए। उक्त बातें संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब देते हुए केंद्र सरकार ने कही है। इस सवाल के दिए गए जवाब में केंद्र सरकार द्वारा कोई आंकड़ा तो पेश नहीं किया गया। लेकिन दिल्ली में मार्च को हुई उस तबलीगी के कारण कई लोगों में कोरोना संक्रमण फैलने की बात जरूर कही। कहा जा रहा है कि कोरोना से संबंधित विपक्षियों द्वारा पुछे गए सवालों के जवाब में केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण के फैलने का सारा ठिकरा तबलीगी जमातियों पर फोड़ दिया है।
