
नई दिल्ली: फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘‘ फिट इंडिया एज एप्रोप्रियेट फिटनेस प्रोटोकाॅल ’’ लाॅन्च किया है। आॅनलाइन इस प्रोटोकाॅल का लाॅन्च करने के दौरान पीएम मोदी ने फिट इंडिया डायलाॅग के दौरान जम्मू कश्मीर की महिला फुटबाॅलर अफशां आशिक से कहा कि ‘‘ भविष्य में दुनिया बेकहम नहीं बल्कि अफशां की बात करेगी। वही इस कार्यक्रम के दौरान दो बार पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया ने पीएम से बात की।
