
एजेंसी: अमेरिका में आगामी चार नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर जल, थल और नभ इन तीनों जगहों में रहने वाले लोगों के बीच हलचल तेज होती दिख रही है। तभी तो आगामी राष्ट्रपति चुनाव में अपना मतदान करने के लिए जल, थल के अलावा नासा की एक अंतरिक्ष यात्री केट रूबिंस ने अंतरिक्ष से राष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट करने की योजना बना रही है। इस संदर्भ में अंतरिक्ष यात्री रूबिंस ने शुक्रवार को कहा है कि ‘‘ मैं पृथ्वी से करीब 200 मील दूर अंतरिक्ष में हूं। मैं अपना वोट यहीं से डालने की कोशिश करूंगी।’’ अंतरिक्ष यात्री रूबिंस द्वारा अपना बयान जारी करने के बाद इतना तो तय हो गया है कि अंतरिक्ष यात्री रूबिंस अंतरिक्ष से अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए मतदान करेंगी।
