
मुबई: बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने 77 साल की उम्र में अंगदान की घोषणा कर देश वासियों के लिए एक संकल्प लिया है। देश के नागरिको को विश्वास दिलाने के लिए ट्वीट के माध्यम से अपना फोटो शेयर कर उन्होंने दो टूक शब्दों में लिखा कि ‘‘ मैं अंगदान का संकल्प ले चुका हूं। इसकी पवित्रता दिखाने के लिए हरे रंग का रिबन लगाया गया है।’’ इस तरह महानायक द्वारा ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी के लिए फोटो शेयर करते हुए अपने कोट पर हरे रंग का रिबन लगाया है। जो कि अंगदान के संकल्प का प्रतीक है। इस तरह महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा अंगदान करने का संकल्प लेकर देश के नागरिकों के लिए एक अहम योगदान देने का काम किया है। जिसकी वर्षों तक महानायक के इस योगदान की याद देश वासियों को रहेगा।
