लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल द्वारा पदस्थापना समारोह एवं चार्टर नाइट का आयोजन

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004

बाघमारा : लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल का पदस्थापना समारोह एवं चार्टर नाइट कार्यक्रम शनिवार को हरिणा स्थित नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन संतोष वर्णवाल के कार्यालय पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलापाल लायन सिद्धार्थ मजूमदार मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण ही जीवन है। इसलिए पर्यवारण को सुरक्षित रखना हमसब कि जिम्मेदारी है। लायंस क्लब द्वारा काफी संख्या में पौधरोपण व पेड़ लगाने का निर्णय किया गया हैं। लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रांत 322ए के डी.पी.आर.वो लायन सुभ्रा मजूमदार ने नए सदस्याें सुषमा रानी, शिवनाथ शर्मा, सुमन कुमार, सत्यनारायण शर्मा, गोपाल सिंह, डॉ जे.सी.प्रभाकर, बबलू मिश्रा, डॉ एके मिश्रा को सदस्यता प्रदान की। वही निवर्तमान सचिव लायन सागर कुमार गुप्ता ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम चेयरपर्सन लायन मदन मोहन द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पदस्थापना अधिकारी जिलापाल लायन सिद्धार्थ मजूमदार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष कुमार, सचिव दीपक प्रसाद, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण रवानी, प्रथम उपाध्यक्ष उदय साहू, द्वितीय उपाध्यक्ष सागर कुमार गुप्ता, सह सचिव सुमन कुमार, सह कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह, पीआरवो मदन मोहन महतो, क्लब प्रशासक नागेंद्र साव, सर्विस चेयरपर्सन सुनील सिंह, एलसीआईएफ कॉर्डिनेटर मदन मोहन, मेम्बरशिप चेयरपर्सन शुशील गुप्ता, पर्यवारण चेयरपर्सन सुजीत सुमन, चेयरपर्सन साइट फर्स्ट राजीव रंजन, फ़ूड फ़ॉर हंगर चेयरपर्सन शशिकांत शरण, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर मदन मोहन, नागेंद्र साव, सुनिल सिंह, प्रभात सिंह, टेल टिविस्टर बबलू मिश्रा, टेमर एनडी पांडेय को शपथ दिला कर पदस्थापित किया एवं नई जिम्मेदारी सौंपी। सभी ने सेवा कार्य के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ कर बेहतर काम करने का आह्वान किया तथा समाज सेवा के लिए काम करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन लायन मुकेश कुमार रॉय ने किया। मौके पर क्लब सरंक्षक लायन शत्रुघ्न महतो, पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह, निर्वतमान सचिव लायन सागर कुमार गुप्ता, मुकेश रॉय, मदन मोहन, नागेंद्र साव , लायंस क्लब बाघमारा के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, निगम कुमार, लायंस क्लब कतरास के अध्यक्ष देव वर्मा एवं क्लब अन्य सदस्य मौजुद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news