
मुंबई: शेयर बाजार में आज कई कंपनी के कारोबार जहां हरे रंग के निशान पर खुले तो कई कंपनी ने अपना कारोबार लाल रंग के निशान पर अपने कारोबार को आरंभ किया। इस शेयर बाजार में आज का सेंसेक्स 70.40 अंकों की गिरावट के साथ 54,422.44 के स्तर पर खुला वहीं निफ्टी भी 11.10 अंकों की गिरावट के साथ 16,283.50 के स्तर पर खुला। जिन कंपनियों ने शेयर हरे रंग के निशान पर अपने कारोबार को आरंभ किया उनमें मुख्य रूप से एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, एल एंड टी, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस आदि कंपनी शामिल है। वहीं जिन कंपनी के शेयर लाल रंग के निशान पर अपने कारोबार को आरंभ किया उनमें एचसीएल टेक, डॉ रेड्डी, टाइटन आदि कंपनी शामिल है। आज के शेयर बाजार में 1,066 शेयरों में तेजी, 580 शेयरों में गिरावट और 92 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया।
