ग्रीस और तुर्की में अभी भी भीषण आग का कहर जारी

0
fastlive news

एजेंसी:  ग्रीस की राजधानी एथेंए और तुर्की के जंगलों में भीषण आग लगने से काफी तबाही हुई है। इस भीषण आग के कारण एथेंस के लोग अपने अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित जगहो में जा रहे है। ग्रीस में फिलहाल भीषण गर्मी की तपीश रहने के कारण आग काफी तेज गति से जंगलों से होकर गांवों की ओर आ रही है। वहीं आग इतनी भयावह है कि वहां के अग्निशमन विभाग और हेलिकॉप्टरों से पानी की बौछार भी काफी कम पड़ जा रहे है। इस आग को बुझाने के लिए फिलहाल विमान और नौ हेलिकॉप्टरों का भी सहारा लिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि रोबिज गाव में जैतुन की प्रेस फैक्ट्री भी आग की चपेट में है। इसी तरह की भयंकर आग ग्रीस के अलावा तुर्की में भी फैलेी हुई है। जिससे वहां भी काफी क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विमानों का अभियान जारी है।

ग्रीस और तुर्की में अभी भी भीषण आग का कहर जारी

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news