
मुंबई : यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की वापसी के लिए सरकार के प्रयास आखिरकार शनिवार को सफलता मिल गई। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को स्वदेश लाने की एक बीड़ा उठाया है। जो कुछ हद तक कामयाब दिख रहा है। क्योंकि 219 भारतीय छात्रों को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान देर शाम मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचा। जहां भारतीय छात्रों के आने की सूचना पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल हवाई अड्डा पर नागरिकों की आगवानी करते हुए उनका हालचाल जाना। कहा जा रहा है कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास की मदद से सड़क मार्ग के जरिए भारतीय छात्रों को रोमानिया पहुंचाया गया। जहां रोमानिया के हवाई अड्डा से एयर इंडिया के विशेष विमान से उन छात्रों को मुंबई एयरपोर्ट पर लाया गया।