
नई दिल्ली : रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ने विश्व के हरेक देशों को सोचनें के लिए मजबूर कर दिया है। चाहे कम शक्तिशाली देश हो या अधिक शक्तिशाली देश हो। रूस द्वारा यूक्रेन पर लगातार की जा रही बमबारी को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवर को फोन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। इस बातचीत के दौरान जेलेंस्की ने पीएम मोदी को वहां की हालात की जानकारी दी। इसके बाद रूसी सैनिकों द्वारा की जा रही हमले से वहां हो रहे तबाही की हाल बताते हुए मोदी से मदद की आग्रह किया। उन्होंने मोदी से इस हमले के खिलाफ सुरक्षा परिषद में राजनीतिक सहयोग की समर्थन मांगी। एवं इस हमले के खिलाफ उन्होंने यूक्रेन के साथ आने की बात कही।