
एजेंसी : रूस और यूक्रेन के बीच जारी विनाशकारी युद्ध शनिवार को भी जारी रहा। वहीं जारी युद्ध के दौरान रूस के राष्ट्रपति ‘‘ नो-फ्लाई- जोन ’’ की बातों को सुनकर काफी आग बबूला हो गए है। उन्होंने नाटो सहित यूक्रेन के मदद करने वालों को खुली चुनौती तक दे डाली है। वहीं यूक्रेन द्वारा ‘‘ नो – फ्लाई जोन ’’ की मांग करने के बाद भी नाटो ने उसके क्षेत्र को ‘‘ नो फ्लाई जोन’’ घोषित करने से साफ इंकार कर दिया है। वहीं रूसी राष्टपति ने साफ शब्दों में कहा है कि यूक्रेन पर ‘ नो – फ्लाई जोन’’ का प्रयास रूस के खिलाफ युद्ध माना जाएगा। वहीं वहां के लोगों को किसी तरह की जानमाल की क्षति न हो इसके लिए रूस ने शहरों से लोगों की सुरक्षित निकालने के लिए अस्थायी सीजफायर का ऐलान किया है।