
एजेंसी : रूस और यूक्रेन के बीच आज 22वां दिन जंग जारी है। इस जंग का परिणाम भविष्य में विनाशकारी जंग के रूप में तब्दील होता देख इंटरनेशनल कोर्ट ने इसे गंभीरता से संज्ञान में लिया है। जिसमें इंटरनेशनल कोर्ट ने रूस को यूक्रेन पर हमला करने से रोकने का आदेश जारी किया है। दोनो देशों के बीच जारी इस जंग में यूक्रेन के संकटकालन स्थिति में छह देशों ने यूक्रेन में मानवीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए यूएनएससी की आपातकालीन बैठक बुलाई है। जहां इंटरनेशनल कोर्ट ने रूस को यूक्रेन पर हमला करने पर रोक लगाने की बात कही है। इंटरनेशनल कोर्ट ने भारतीय न्यायधीश दलवीर भंडारी ने रूस के खिलाफ वोटिंग की है। मालूम रहे भंडारी को समय समय पर आईसीजे में नामित किया जाता रहा है।