
एजेंसी : ब्रिटेन के महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की निधन के बाद ‘ग्रेट स्टार ऑफ अफ्रीका या कलिनन-। नामक 500 कैरेट के हीरे को वापस लाने की मांग अफ्रीकी देशों के लोगों ने की है। दक्षिण अफ्रीका के करीब 6000 से अधिक लोगों ने एक ऑनलाइन याचिका पर साइन कर हीरा वापस लाने की मांग की है। जानकारों का कहना है कि दुनिया का सबसे बड़ा ज्ञात क्लियर कट हीरा मानव हृदय – जितना बड़ा है। जो फिलहाल महारानी के सेप्टर पर लगा है। इस तरह अफ्रीकी नागरिकों ने दुनिया के सबसे बड़े क्लियर-कट हीरे को वापस लाने की मांग की है।