सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर उपायुक्त ने मुखियाओं के साथ की बैठक

0
fastlive news

East sinhbhum: सिदगोड़ा टाउन हॉल में गोलमुरी-सह- जुगसलाई प्रखंड, बोड़ाम, पटमदा तथा घाटशिला के इन 4 प्रखंडों के मुखियागण के साथ एक बैठक उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव की अध्यक्षता में संपन्न हुईं। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में परस्पर सहयोग, योजनाओं की जानकारी आम जनता तक साझा करने के उद्देश्य से बैठक का अयोजन किया गया। उपायुक्त ने आगे कहा कि इसी तरह की एक और बैठक आगामी मंगलवार को घाटशिला अनुमंडल मुख्यालय में भी आयोजित की जाएगी जिसमें शेष प्रखंडों के मुखियागण को आमंत्रित किया जाएगा । उपायुक्त ने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से विशेषकर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, हरा राशन कार्ड, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, केसीसी, प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, फुलो झानो आशीर्वाद योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना की विस्तृत जानकारी साझा करने के साथ साथ एक परस्पर सामंजस्य बैठाते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारने की सरकार के इस कार्य को पूरा करने की ज़रूरत है । उपायुक्त ने सभी से अपील करते हुए कहा कि वरीय प्रभारी के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र में क्रियान्वित विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करें साथ ही समीक्षा बैठक में साथ रहकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव को अवश्य साझा करें।


बैठक में सिविल सर्जन द्वारा स्वास्थ्य विभागीय योजनाओं, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा अन्य विभागीय पदाधिकारी द्वारा अपने विभाग से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा अपील किया गया कि जनसाधारण तक प्रशासन की बातों को पहुंचायें ताकि योजनाओं का लाभ लेने में आम जनता को आसानी हो। ।
बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नन्दकिशोर लाल, निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, निदेशक एनईपी श्रीमती ज्योत्सना सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजीव रंजन, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री दीपू कुमार, जिला योजना पदाधितकारी श्री अरूण द्विवेदी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुश्री नेहा संजना खलखो, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत मिश्रा, जिला कृषि पदाधिकारी श्री मिथिलेश कालिंदी, जिला जनंसपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news