
नई दिल्ली : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मैच आज इंदौर में खेला जाएगा। इसके पहले भारत और अफगानिस्तान के बीच हुए पहला मैच भारत ने 6 विकेट से जीता था। अगर आज का मैच भारत जीत जाता है तो इस सीरीज में भारत का सीरीज जीत में ही गिना जाएगा। अगर अफगान इस मैच को जीतता है तो अगला मैच दोनों टीमों के लिए कड़ा टक्कर रहेगा। कहा जा रहा है कि आज के इस मैच में विराट कोहली 2022 के बाद से आज अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में हिस्सा लेंगे।