
शिमला : हिमाचल प्रदेश के मनाली के जंगलों में भीषण आग लगी है। यह आग इतनी भयंकर रूप से जल रही है कि दमकल विभाग के कर्मीयों को भी इसे बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी कर्मी पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। इस घटना को लेकर स्थानीय अधिकारी का कहना है कि मनाली के जंगल में लगी आग से करोड़ों रुपए की संपत्ति जल कर राख हो गया है। लेकिन इस घटना से कितने रूपए की क्षति हुई है इसकी कोई पुख्ता जानकारी अभी तक नही आई है।