
एजेंसी : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर भारत के साथ साथ पाकिस्तान के लोग भी काफी उत्साहित दिख रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा कि”हमारे राजा श्री राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार है । और अब राम लला के दर्शन के लिए सिर्फ 8 दिन शेष बचा है। जय श्री राम.” इस पोस्ट के साथ पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर कर अपनी धार्मिक भावनाओं को लोगों के समक्ष उजागर किया है। इस तस्वीर में पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर भगवा झंडा लिए हुए नजर आ रहे हैं।