
एजेंसी : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ईरान के द्धारा हवाई हमला किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढता जा रहा है। यह तनाव इतना बढ़ गया है कि दोनो देश अपने अपने राजदूत को अपने देश बुलाने का फैसला किया है। जहां एक ओर पाकिस्तान ने ईरान से अपने राजदूत को वापस बुलाने का आदेश दिया है। वहीं पाकिस्तान में ईरान के राजदूत, जो अभी ईरान के ही दौरे पर है उसे ईरान सरकार ने अपने राजदूत को ईरान से पाकिस्तान नहीं जाने का आदेश जारी किया है। कहा जा रहा है कि ईरान की ओर से किए गए पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद ही पाकिस्तान ने यह कदम उठाया है। वहीं पाकिस्तान द्वारा इस तरह का कदम उठाए जाने के बाद ईरान ने भी अपने राजदूत को सुरक्षित रखने के लिए यह कदम उठाया है।