
अमरावती : नई सरकार की गठन को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है। फिलहाल जो नई बातें सामने आई है उसमें यह कहा जा रहा है कि 12 जून को आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री के पद पर टीडीपी नेता चंद्र बाबू नायडू शपथ ग्रहण लेंगे । इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान जन सेना पार्टी के प्रमुख अभिनेता पवन कल्याण को चंद्रबाबू नायडू की सरकार में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है । उन्हे कौन सी जिम्मेदारी दी जाएगी अभी तक तो यह स्पष्ट नहीं हो पाया है । लेकिन राजनीति गलियारों से चर्चा खुलकर सामने आ रही है कि जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है । अगर उन्हें डिप्टी सीएम के पद नहीं दिया जा सकता है तो उन्हें गृह विभाग और ग्रामीण विकास विभाग भी मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है । पवन कल्याण के इन पदों को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है । अब 12 जून को ही यह देखने को मिलेगा कि जन सेना पार्टी के प्रमुख को चंद्रबाबू नायडू की नई सरकार में कौन सी जगह दी जाएगी।