बहराइच सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र समेत तीन लोगों की मौत

0
fastlive news

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। इस सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र समेत तीन लोगों की मौत होने की खबर आई है। एवं सड़क दुर्घटना में बच्चें सहित चार लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बहराइच में सुबह एक ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। जो कार में सवार पिता पुत्र की और एक अन्य की मौत मौक़े पर ही हो गई। वहीं बच्चें सहित चार लोग घायल हो गए है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि उक्त कार में सवार सभी लोग अपने परिवार के साथ एक मांगनी के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर बलरामपुर से लौट रहा था। तभी उक्त स्थान में भीषण सड़क हादसा हो गया। घटना को लेकर स्थानीय पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news