भेलाटांड़ में गरीबों के बीच कंबल वितरण

0
fastlive news

बाघमारा : नगर निगम वार्ड छह अंर्तगत भेलाटांड़ बस्ती में शुक्रवार को कंबल वितरण किया गया। झामुमो के कतरास नगर अध्यक्ष सुमित महतो तथा कृष्णा हाड़ी ने जरूरतमंद, असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया । सुमित ने कहा कि गरीब परिवारों को ठंड से राहत दिलाने के लिए इस तरह का कार्यक्रम क्षेत्र में चलाया गया है। मौके पर भेलाटांड़ कोलियरी शाखा के राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के पूर्व सचिव जनक लाल, कपिल महतो, रोशन सिंह, दीपक महतो, दीपक मरांडी, सुभाष हाड़ी, रमेश महतो, ताराचंद्र महतो, राजीव कुमार, मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news