प्रयोगशाला में लूट मामले का खुलासा

0
fastlive news

कतरास :   जोगता थाना क्षेत्र के टाटा स्टील सिजुआ ग्रुप अंर्तगत कोयला परीक्षण प्रयोगशाला में हुई लूट की घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग समेत तीन को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई  सामग्री भी बरामद करने में सफलता पाई है।  मालूम हो कि उक्त घटना 20 नवंबर को घटित हुई थी। अपराधियों ने कोयला परीक्षण प्रयोगशाला की बाउंड्रीवाल पर लगी फेंसिंग तार को तोड़कर परिसर में प्रवेश किया था। अपराधी परिसर में घुसने के बाद वहां कार्यरत मजदूरों के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें डराया-धमकाया गया और प्रयोगशाला में रखी विभिन्न सामग्रियों की ले भागा । इस  घटना के कारण कोयला परीक्षण प्रयोगशाला का कार्य भी प्रभावित हुआ।  बताया जाता है कि पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से कार्रवाई करते हुए  चिंटू खान सहित दो नाबालिग को पकड़ा। पकड़े गए अपराधी मोदीडीह सात नंबर, जोगियापट्टी का रहने वाला बताया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न प्रकार की पीतल जैसी दिखने वाली छलनी, दो अन्य पीतल जैसी छलनियों के टूटे हुए भाग सहित कई चीज बरामद किए हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news