कालूबथान ओपी से फरार आरोपी का शव पेड़ पर लटका हुआ पाया गया

0
fastlive news

::  जिला परिषद अध्यक्ष रोबिन गोराई ने थाना प्रभारी पर 302 की प्राथमिकी दर्ज करने और थाना की पूरी पुलिस को अविलंब सस्पेंड करने की मांग प्रशासन से की है।
::  3 दिन पूर्व मोबाइल चोरी के मामले में आरोपी प्रकाश गोराई को किया गया था गिरफ्तार

धनबाद:  निरसा के कालूबथान ओपी से शौच के दौरान फरार आरोपी प्रकाश गोराई का शव नग्न अवस्था में पेड़ से लटका हुआ पाए जाने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई है। इस तरह पेड़ में शव मिलने से लोग जहां इसे पुलिस पर हत्या कर पेड़ में लटकाने का आरोप लगा रहे है तो वहीं स्थानीय पुलिस इसे आत्महत्या कह रहे है। यह घटना आत्महत्या है या हत्या यह तो जांच का विषय बना हुआ है। के बाद पुलिस आत्महत्या की बात कह रही है. वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष रोबिन चंद्र गोराई ने थाना प्रभारी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जाता है कि कालू बथान उच्च विद्यालय के पीछे स्थित पेड पर लटकता हुआ प्रकाश गोराई का शव पाया गया। जो उनका पूरा शरीर नग्न अवस्था में था। और उसके हाथों में हथकड़ी लगी हुई थी। घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ विजय कुशवाहा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। वहीं घटना को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष रोबिन चंद्र गोराई ने कहा है कि जिस तरह से वह फंदे से लटका हुआ था. यह तरीका फांसी लगाने का नहीं है. उन्होंने थाना प्रभारी पर 302 की प्राथमिकी दर्ज करने और थाना की पूरी पुलिस को अविलंब सस्पेंड करने की मांग प्रशासन से की है। बताया जाता है कि 3 दिन पहले कालूबथान ओपी क्षेत्र से पिंडराहाट में हुए मोबाइल चोरी के मामले में पुछताछ के लिए निरसा और कालूबथान पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसमें गुरुवार की दोपहर एक मुख्य आरोपी प्रकाश गोराई को हवलदार ने शौच के लिए ले गया । लेकिन शौचालय से ही वह फरार हो गया था। इस मामले में थाना प्रभारी से गुरुवार को पूछे जाने पर सिर्फ इतना कहा गया था कि मामले की जांच चल रही है।

कालूबथान ओपी से फरार आरोपी का शव पेड़ पर लटका हुआ पाया गया

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news