
श्रीनगर: खुफिया एजेंसियों से मिली इनपुट के बाद भारतीय सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर के कुलगाम स्थित चिनगाम इलाके में घेराबंदी की। इस घेराबंदी के दौरान इलाके मे मौजूद आतंकियों ने अपनी हरकत करना आरंभ कर दिया। जिससे सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। जिनके पास से एक एम 4 राइफल और एक पिस्तौल के अलावा गोला बारूद बरामद किया गया है। फिलहाल उन आतंकियों के मारे जाने के बाद इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। सुरक्षाबलों द्वारा मारे गए आतंकियों की पहचान करवाई जा रही है।
