नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को जन जन तक पहुचाए-अमरकांत

0
fastlive news

बाघमारा : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा मे अमरकांत झा के अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया । नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए विद्या विकास समिति झारखंड के वरिष्ठ संभाग निरीक्षक अमरकांत झा ने बताया कि वर्तमान

समय में अथक प्रयास से ही हम विश्व गुरु भारत की कल्पना कर सकते हैं , इस कड़ी में वर्तमान प्रस्तावित नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में उन्होंने विस्तार पूर्वक बताया और इसके मुख्य बातों को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति लोकतांत्रिक तरीके से भारत के भविष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया एक महत्वपूर्ण कदम है । इसमें बच्चों की प्राथमिक शिक्षा से लेकर समग्र और व्यापक शिक्षा का चिंतन और मनन किया गया है । इस शिक्षा नीति के व्यापकता को ध्यान में रखते हुए www.mynep.in नामक वेबसाइट के माध्यम से विद्यार्थी युवा व्यवसाय एवं जन सामान्य नागरिक के लिए कुछ निशुल्क पंजीयन के साथ कुछ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है जिसमें जुड़कर वह अपना समर्थन प्रदान कर सकते हैं। नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति की व्यापकता और इसके प्रचार-प्रसार के लिए विद्या भारती शतत प्रयत्नशील है। बैठक में उप प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू के द्वारा पूरे विद्यालय टोली को इस पुनीत कार्य में तन मन से लग जाने का आह्वान किया गया । बैठक में इस कार्यक्रम के संयोजक संजय कुमार के साथ-साथ सुजीत कुमार, राजेश कुमार ,नवीन कुमार, संतोष कुमार, पितांबर कुम्हार, सुभाष चौधरी, विभा श्रीवास्तव ,संध्या सिन्हा, बबीता सिन्हा श्वेता, नीतू ,सीमा, पूजा, अनीता, संगीता, सबीना आदि सभी आचार्य और दीदी जी उपस्थित रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news