
बाघमारा: बाघमारा प्रखंड अंतर्गत डुमरा दक्षिण पंचायत के माथा बांध स्थित फुटबॉल ग्राउंड में गुरुवार को दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ के पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा फुटबाॅल टुर्नामेंट का फीता काटकर उद्घाटन किया। वहीं अतिथि एवं गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। शुभारंभ के दौरान मुख्य रूप से श्याम जी, उपमुखिया डुमरा दक्षिण जीवन महतो, शिवजी सिंह, अशोक चक्रवर्ती, रंजीत हारी, दिलीप चैहान, शंकर राय, राजेश राम, नागेंद्र चैहान, गुड्डू चैहान आदि उपस्थित थे।
