
बाघमारा : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में गुरुवार को सेवानिवृत्ति पर सेवक विजय रवानी को एक समारोह आयोजित कर विदाई दी गई । उन्होंने लगभग 40 वर्ष विद्यालय में अपना योगदान दिया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति और आचार्य बंधु भगिनी के द्वारा सम्मान स्वरुप अंग वस्त्र, घड़ी,साइकिल, ट्राली बेग,
कलम,छाता, डायरी, नकदी,चेक ओर मिठाई देकर सम्मानित किया गया।
इस समारोह में उपस्थित विद्या विकास समिति धनबाद विभाग संभाग निरीक्षक अमरकांत झा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ धनबाद विभाग कार्यवाह उदय शर्मा, विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के सचिव विजय शर्मा, अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद , उपाध्यक्ष अशोक चंद्र मिश्र , संरक्षक सीताराम चौधरी , कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, सह सचिव गोपाल अग्रवाल , उप प्राचार्य शर्मेंद्र साहू , शिक्षक प्रभात कुमार, आचार्य बिरजू प्रसाद मेहता , उमेश प्रसाद सिंह , नीरज
पंडित , पितांबर कुम्हार ,दिलीप जी, संजीत जी, राजेंद्र शर्मा, जय शंकर जी, चंदन जी, अक्षय जी , राजेश जी ,सुजीत जी, सुंदर जी, रवि जी, आचार्या श्रीमती बबीता जी , संगीता जी , संध्या जी , भारती जी अनीता जी , विभा जी, पूजा जी , कर्मचारी दिलीप,रंजीत,सुरेश, बैजनाथ, अनुज, दिपक ,धनेश्वर, सेविका रीना दीदी ,एवम् समस्त आचार्य बंधु-भगिनी कार्यक्रम में मौजूद रहें
कार्यक्रम का संचालन श्री संजय जी ने किया