
बाघमारा : महुदा थाना क्षेत्र के मुचराइडीह के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद ही आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उस युवक की पहचान महुदा भक्तू डीह निवासी कालीचरण कर्मकार के पुत्र लालू कर्मकार के रूप में की। युवक की मौके पर ही मौत होने पर स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गया। और मुवावजे की मांग को लेकर मौके पर आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग को शव रखकर जाम कर दिया । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोसित लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाने की बात कही। वहीं गग्रामिणों ने बिना मुबावजे के शव उठाने से मना कर दिया। घटना की सूचना पाकर बाघमारा विधायक श्री ढुल्लू महतो के बड़े भाई सह विधायक प्रतिनिधि शत्रुधन महतो तथा घटनास्थल पहुंचे और प्रखंड विकास पदाधिकारी बाघमारा एवं अंचल अधिकारी बाघमारा घटना स्थल पर पहुंचे। जहां विधायक प्रतिनिधि शत्रुघन महतो ने सड़क दुर्घटना में मृतक को आपदा प्रबंधन द्वारा मुआवजा की मांग की प्रखंड अधिकारी से की। जिसपर बाघमारा BDO , सीओ ने दो लाख रूपये मुआवजा, पीड़ित परिवार को अबुआ आवास एवं तत्काल पेंशन लागू करने की बात कही। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर शव को हटाया । मौके पर जिला परिषद् चेयरमैन प्रतिनिधि शेखर सिंह तथा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।