
नई दिल्ली : भारतीय नौसेना की ताकत को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए मुंबई बंदरगाह पर नवीनतम मिसाइल विध्वंसक ‘इम्फाल तैयार है। मालूम हो कि इसी साल अक्टूबर महीना में पूर्ण रूप से परीक्षण करने के बाद इसे नौसेना को निगरानी में सौंप दिया गया था । उसके बाद से ही यह विध्वंसक इंफाल नौसेना में शामिल होने के लिए तैयार है । उसके भारतीय नौसेना में शामिल होने की इंतजार में खड़ी है । बताया जाता है कि आने वाले दिनों में इंफाल को नौसेना में शामिल करने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे । जो भारतीय नौसेना मुंबई बंदरगाह पर अपने नवीनतम मिसाइल विध्वंसक ‘इम्फाल’ उद्घाटन कर भारतीय नौसेना को सौंप देगी। अधिकारी ने बताया कि नवीनतम मिसाइल विध्वंसक ‘इम्फाल के भारतीय नौसेना में शामिल होने से नौसेना की ताकत बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी।